सौरभ कृपाल को देश के पहले समलैंगिक जज चुने जाने को फरहान अख्तर ने बताया ऐतिहासिक दिन, बोले- जो आज पहला है कल सामान्य होगा

11/16/2021 5:17:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने वरिष्‍ठ वकील सौरभ कृपाल को दिल्‍ली हाईकोर्ट का जज बनाने का फैसला किया है। खास बात यह है कि वह भारत के पहले समलैंगिक जज हो सकते हैं। ये फैसला न्‍यायपालिका के इतिहास में भी एक मिसाल बन सकता है। कॉलेजियम के इस फैसले पर बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

 

फरहान अख्तर ने ट्वीट कर लिखा- “ऐतिहासिक दिन, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सौरभ कृपाल को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में चुना है। सेक्सुअल ओरिएंटेशन पर नहीं, बल्कि योग्यता पर ध्यान देने और दिमाग को संवेदनशील बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। जो आज पहला है वह कल सामान्य होने की उम्मीद है। कुडोज”.

बता दें, ऐसा पहली बार हुआ है जब अदालत ने खुद को गे बताने वाले व्यक्ति को जज बनाने की सिफारिश की है। साल 2017 में भी दिल्ली हाई कोर्ट कॉलेजियम ने सौरभ को जज बनाने की सिफारिश की थी, जो कि स्वीकार नहीं हुई थी। सुप्रीम कोर्ट चार बार सौरभ के नाम को टाल चुका है। अब अगर उनकी नियुक्ति हो जाती है तो वह भारत के पहले समलैंगिक जज होंगे।
 

Content Writer

suman prajapati