सिंपल अंदाज में फरहान संग घूमने निकलीं गर्लफ्रेंड शिबानी, कैमरा देखते ही फेर लिया मुंह

8/21/2019 3:40:04 PM

मुंबई: एक्टर फरहान अख्‍तर इन दिनों गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। आए दिन कपल को एक दूसरे संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को फैंस और मीडिया से छिपाने की कोशिश नहीं की है। फरहान और शिबानी सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ करीबी पलों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं उसके बाद ये साफ जाहिर है कि दोनों का रिश्ता काफी गहरा है।

इसी बीच बीती रात भी दोनों एक साथ डेट पर पहुंचे थे। हाल ही में अब कपल की तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में कपल फोटोग्राफर्स से बचते बचाते हुए समय बिताता नजर आया।

लुक की बात करें तो इस दौरान शिबानी ब्लू शर्ट और व्हाइट पैंट में बेहद सिंपल लुक में नजर आईं। बिना मेकअप, बंधे हुए बालों में उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं।

इस कैजुअल लुक के साथ शिबानी ने एक पर्स भी कैरी किया था, तो वहीं फरहान भी बेहद कैजुअल लुक में गर्लफ्रेंड संग डेट पर पहुंचे थे। अक्सर मीडिया को देखकर स्माइल देने वाला ये कपल मीडिया को अनदेखा करता नजर आया। जैसे ही फरहान और शिबानी की निगाहें मीडिया पर पड़ी इन दोनों ने ही कैमरे को इग्नोर करना शुरू कर दिया। 

बता दें कि शिबानी और फरहान पिछले एक साल से भी अधिक समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। दोनों ने इसी साल फरवरी में अपनी पहली ऐनिवर्सरी मनाई थी और वे हाल ही में मेक्सिको छुट्टियां मनाने गए थे।  

वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान ने हाल ही में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में फरहान अख्तर के साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी नजर आएंगी। सोनाली बोस के निर्देशन में बनी यह फिल्म पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित एख मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। 'द स्काई इज पिंक' 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 


 

Neha