गर्लफ्रेंड संग फरहान ने यूं बिताया समय, तस्वीरों में शिबानी का दिखा ग्लैमरस लुक

12/16/2019 11:00:21 AM

मुंबई: एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को सुर्खियों में हैं। फरहान शिबानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप में हैं। आए दिन कपल को एक दूसरे संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है।

दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को फैंस और मीडिया से छिपाने की कोशिश नहीं की है। बीते दिन कपल को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पाॅट किया गया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

लुक की बात करें शिबानी इस दौरान नोटेड टाॅप के साथ ब्लू डेनिम जींस में स्टनिंग दिखीं। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं फरहान ब्लू टी-शर्ट और ग्रे बाॅक्सर में कूल दिखे।

रेस्टोरेंट के बाहर कपल ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को कापी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि फरहान और शिबानी सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ करीबी पलों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।  तस्वीरें देखने के बाद ये साफ जाहिर है कि दोनों का रिश्ता काफी गहरा है। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।  

वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान फिल्म 'द स्काई इज पिंक' हाल ही में रिलीज हुई है। सोनाली बोस के निर्देशन में बनी यह फिल्म पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित एख मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित थी। इसमें प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में थीं। 

Smita Sharma