''और अब हम दो से तीन हो गए'' फरहान-शिबानी के घर आया नन्हा मेहमान, एक्टर ने शेयर की तस्वीरें

11/8/2023 9:11:14 AM

मुंबई: एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के चर्चित कपल्स में से एक हैं।  दोनों अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ अपडेट शेयर करते रहते हैंय़ एक बार फिर कपल ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। कपल के घर नन्हा मेहमान आया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। अब अगर आप सोच रहे हैं कि कपल के घर नन्हा बच्चा आया है तो अब गलत है।

कपल के घर ये नन्हा मेहमान कोई और नहीं बल्कि एक डॉगी है। कपल ने इस क्यूट से पप्पी की बेहद प्यारी-प्यारी फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन फोटोज में उनका नन्हा मेहमान उनके घर में आराम फरमाता नजर आ रहा है। इन तस्वीरों के साथ फरहान ने लिखा-'और अब हम दो से तीन हो गए। रूमी लियो अख्तर को नमस्ते कहो।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

 

 करीब 4 साल तक डेटिंग के बाद फरहान ने साल 2022 में शिबानी संग शादी रचाई थी। शिबानी फरहान की दूसरी पत्नी है। 

Content Writer

Smita Sharma