हाई बन...डीपनेक फ्रंटकट ड्रेस में नई नवेली दुल्हन शिबानी  ने ढाया कहर, पति फरहान संग दिए जबरदस्त पोज

2/25/2022 11:00:43 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने हाल ही में गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग शादी रचाई थी। इस शादी में कपल के फैमिली और कुछ दोस्तों ने हिस्सा लिया था। शादी की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में इस न्यूलीवेड कपल के लिए उनके दोस्त रितेश सिधवानी ने डिनर पार्टी रखी।

PunjabKesari

शादी के बाद फरहान और शिबानी पहली बार यूं साथ नजर आए। इस मौके पर नई दुल्हन शिबानी वेस्टर्न आउटफिट में कहर ढा रही थीं। लुक की बात करें तो शिबानी दांडेकर स्काई ब्लू सैटिन गाउन में नजर आईं और उनका अंदाज बेहद खूबसूरत दिखा।

PunjabKesari

शिबाना का ये आउटफिट डीप नेक और फ्रंटकट था जो उनकी लुक को और भी बोल्ड बना रहा था। हाई बन, लाॅन्ग ईयरिंग्स, मिनिमल मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है।

PunjabKesari

वहीं फरहान की बात करें तो वह ब्लैक टी-शर्ट, ग्रे शर्ट और जींस में हैंडसम दिखे। कपल ने हाथों में हाथ डाल कई पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

शिबानी और फरहान तीन साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं।

PunjabKesari

फरहान की ये दूसरी शादी है। एक्टर ने 2000 में अधुना से पहली शादी की थी। 2016 में दोनों अलग हो गए। दोनों की दो बेटियां है-शाक्य और अकीरा। 

PunjabKesari

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News