अफेयर की खबरों के बीच फरहान ने गर्लफ्रेंड संग की सगाई, इस दिन लेंगे सात फेरे

1/9/2019 11:50:18 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में दोनों को लेकर एक खबर सामने आई है।

खबरों की मानें तो ये दोनों ने सगाई भी कर ली है। अब वेडिंग प्लानर्स और केटर्स की बुकिंग करना ही बस बाकी रह गया है। हालांकि अभी तक शिबानी और फरहान की ओर से इन खबरों पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इसके साथ ही खबरें हैं कि दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने भी जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं और  दोनों इसी साल मार्च या अप्रैल तक शादी कर लेंगे। वहीं फरहान के बच्चे शिबानी के साथ काफी घुल मिल गए हैं।

यहां तक कि नए साल का जश्न भी फरहान और शिबानी ने एक साथ मनाया। सोशल मीडिया पर दोनों की आशिकी जोरों पर है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान जल्द सोनाली बोस की नई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाले है। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। ये फिल्म आयशा चौधरी की बायोपिक है जिसे पाल्मोनरी फाइब्रोमा नाम की बिमारी थी।

Smita Sharma