Wedding Bells are ringing! 21 फरवरी को गर्लफ्रेंड शिबानी संग शादी रिजिस्टर करेंगे फरहान अख्तर,पहली पत्नी से 16 साल बाद लिया था तलाक

1/14/2022 3:43:03 PM

मुंबई:बी-टाउन इंडस्ट्री में इन दिनों प्यार के बादल छा हुए हैं। जहां साल 2021 में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, श्रद्धा आर्या-राहुल नागल, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, वरुण धवन-नताशा दलाल जैसे स्टार्स शादी के बंधन में बंधे। वहीं इस साल भी कई स्टार्स की शादी देखने को मिलेगी। मौनी राॅय, करिश्मा तन्ना के बाद अब एक और स्टार का नाम लिस्ट में शामिल हो गया है। ये हैं फरहान अख्तर।

फरहान अख्तर अगले महीने गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग सात फेरे लेंगे। वहीं अब कपल की शादी की डेट भी सामने आ गई है। खबर है कि फरहान और शिबानी 21 फरवरी को मुंबई में अपनी शादी रिजिस्टर करेंगे।

कपल से जुड़े करीबी सूत्र की मानें तो दोनों  वे पिछले कुछ समय से शादी की योजना बना रहे थे और आखिरकार अब उन्होंने चीजों को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। 21 फरवरी को, उनके रिश्ते में एक नया मोड़ आएगा क्योंकि वे जीवन भर के लिए भागीदार बनने की औपचारिक प्रतिज्ञा लेंगे।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर एक दूसरे को पिछले तीन साल से ज्यादा समय से डेट कर रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते हैं।

बता दें कि 2000 में शादी करने के बाद फरहान और अधुना ने 2016 में अलग होने का फैसला किया था। उनकी दो बेटियां हैं-शाक्य और अकीरा।

Content Writer

Smita Sharma