Throwback: बचपन में ऐसे दिखते थे फरहान अख्तर, कजिन संग शेयर की तस्वीर

6/24/2019 10:15:17 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहते है। इसके अलावा वह शिबानी दांडेकर संग अपने अफेयर को लेकर भी काफी लाइमलाइट में रहते है। हाल ही में फरहान ने इंस्टा पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर फरहान के बचपन की तस्वीर है। फोटो में फरहान के साथ उनकी बहन जोया और उनके कजिन निशांत और कबीर अख्तर दिखाई दे रहे हैं। फोटो में सभी लोग कैमरे में देखकर पोज दे रहे हैं। फरहान ने ये क्यूट फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'Seems this picture of us cousins was taken before wide angle lenses were invented।'तस्वीर में फरहान काफी क्यूट लग रहे है। 

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो फरहान अब शोनाली बोस की फिल्‍म 'द स्‍काई इज पिंक' में नजर आएंगे जिसमें प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी अहम किरदारों में हैं। इसके अलावा वह राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'तूफान' की भी तैयारियां कर रहे हैं।

 

 

 यह फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी। फिल्मों के अलावा फरहान अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर भी काफी चर्चा में रहते है। खबरें है कि ये दोनों जल्द ही शादी कर सकते है। 

 

Konika