फरहान अख्तर के बर्थडे पर गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने शेयर किया ये रोमांटिक पोस्ट
1/10/2020 1:56:13 AM
बॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। मल्टी टैलेंटेड एक्टर और फिल्ममेकर फरहान का जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था।
उनके इस खास दिन पर उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने भी उन्हनें विश किया है। उन्होनें पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए बेटर हाफ बताया है। इसके अलावा उन्होंने फरान का हर चीज़ के लिए शुक्रिया भी अदा किया है।
शिबानी ने लिखा, "हैपी बर्थडे मेरे बेटर हाफ...मेरी ज़िंदगी में प्यार, हंसी और जादू लाने के लिए शुक्रिया। आप उन चंद खूबसूरत लोगों में से एक हैं, जिनसे मैं मिली हूं और इस दुनिया को आप जैसे और लोगों की ज़रूरत है। मैं इतने दयालू, ध्यान रखने वाले, निस्वार्थ और बहादुर शख्स से पहले कभी नहीं मिली, जितने हिम्मतवाले और फोकस आप हैं।"
बता दें मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे फरहान को बॉलीवुड का ऑलराउंडर कहें तो गलत नहीं होगा। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि फरहान अख्तर ने महज 17 साल की उम्र में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करना शुरू कर दिया था।