गर्लफ्रेंड का हाथ थाम रैंप पर उतरे फरहान, लवबर्ड को देख थम गई सभी की निगाहें

8/22/2019 10:45:24 AM

मुंबई: लैक्मे फैशन वीक विंटर फेस्टिवल 2019 का शानदार आगाज हो चुका है। बुधवार रात इवेंट में सभी के बीच चर्चा का विषय रहे शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर। कपल की रैंप पर धांसू एंट्री कर सभी का दिल जीत लिया।

लवबर्ड डिजाइनर पायल सिंघल के लिए शो स्टॉपर बने। फरहान ने अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी के हाथों में हाथ डालकर रैंप पर वॉक पर उतरकर सारी महफिल लूट ली। हाल ही में अब दोनों के इस रैंप वॉक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

लैक्मे फैशन वीक रैंप के दौरान कपल रैंप पर एथनिक और बोहो लुक में दिखाई दिया। दोनों ने मैचिंग कपड़े पहने थे। शिबानी इस दौरान फरहान प्रिंटेड कुर्ता-पजामा में हैंडसम लग रहे थे। इसके साथ उन्होंने दुपट्टा भी कैरी किया था।

हालांकि, एथनिक लुक के साथ उन्होंने स्पोर्ट्स शूज पहने थे। वहीं, शिबानी प्रिंटेड टॉप के साथ श्रग और लहंगा पहने हुए बेहद ग्लैमरस नजर आईं। इसके साथ हैवी ईयररिंग्स, स्लीक मेकअप और न्यूड लिपस्टिक शिबानी के लुक को कम्पलीट कर रही हैं। रैंप पर चलते वक्त ये लव बर्ड्स बेहद प्यारे लग रहे थे। तस्वीरों में शिबानी और फरहान की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। 

बता दें कि शिबानी और फरहान पिछले एक साल से भी अधिक समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को फैंस और मीडिया से छिपाने की कोशिश नहीं की है।

फरहान और शिबानी सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ करीबी पलों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं उसके बाद ये साफ जाहिर है कि दोनों का रिश्ता काफी गहरा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान ने हाल ही में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में फरहान अख्तर के साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी नजर आएंगी। सोनाली बोस के निर्देशन में बनी यह फिल्म पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित एख मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। 'द स्काई इज पिंक' 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 

 

 

Neha