अनुष्का-विराट की बेटी को रेप की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, एक्टर फरहान अख्तर ने ट्वीट कर जताई खुशी

11/11/2021 10:29:08 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी वामिका बीते दिनों ऑनलाइन हेटर्स का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर हेटर्स ने कपल की 10 महीने की वामिका को बलात्कार की धमकी दी थी, जिसके बाद कई स्टार्स और लोगों ने हेटर्स के खिलाफ आवाज उठाई। वहीं अब खबर है कि शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 नवंबर को एक शख्स को गिरफ्तार किया है। 

PunjabKesari

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये शख्स हैदराबाद का रहने वाला है, जिसकी उम्र 23 साल बताई जा रही है। इस लड़के का नाम रामनागेश अलिबेथिनी है। पेशे से ये लड़का एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया जा रहा है, जो पहले एक फूड प्रोवाइडर एप्लिकेशन के साथ काम कर चुका है। इस शख्स को मुंबई लाया गया है। 

 

रेप की धमकी देने वाले शख्स की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने अपनी खुशी जताई है और ट्वीट कर पुलिस का धन्यवाद भी किया है।

 

PunjabKesari

 

क्या है मामला 
दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा विराट कोहली पर तब जा बरसा जब उन्होंने मोहम्मद शमी का समर्थन किया। हुआ ये था कि आईसीसी टी20 विश्व कप  के लिए भारतीय खिलाड़ियों का खेल पाकिस्तान के खिलाफ सराहनीय नहीं था। यह मैच 24 अक्टूबर 2021 को हुआ था जिसमें भारतीय टीम हार गई थी। इस मैच में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन लोगों को पसंद नहीं आया जिसके बाद उनको लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। इसी दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान) विराट कोहली मोहम्मद शमी के समर्थन में सामने आए थे। मोहम्मद शमी का साथ देने पर हेटर्स के निशाने पर विराट कोहली आ गए जिसके बाद हेटर्स ने उनकी 10 महीने की बेटी को भी टारगेट करने लगे।

PunjabKesari

 

विराट कोहली के मैनेजर ने पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने 354 और 506 धारा के तहत दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू की और 10 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब गिरफ्तार शख्स को कल मुंबई कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News