ऑफ शोल्डर टाॅप में रैंप पर उतरीं फरहान की GF शिबानी, तस्वीरों में दिखा कातिलाना अंदाज

8/25/2019 12:54:02 PM

मुंबई: लैक्मे फैशन वीक विंटर फेस्टिवल 2019 का शानदार आगाज हो चुका है। अब तक इस शो में तारा सुतारिया, पूजा हेगड़े, रकुल प्रीत, डायना पेंटी, कैटरीना कैफ ने चार-चांद लगाए।

वहीं शनिवार को इस इवेंट में एक्टर फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने रैंप वाॅक किया। शिवानी डिजाइनर बंदना नरुला के लिए लिए शो स्टॉपर बनीं। इस दौरान शिबानी पिंक कलर के ऑफ शोल्डर टाॅप और व्हाइट लहंगे में स्टनिंग दिखीं।

डार्क मेकअप और स्ट्रेट हेयर उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। शिबानी ने चाॅकर से अपने लुक को कम्पलीट किया था।

 

शिबानी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि बीते दिनों शिबानी फरहान के साथ रैंप पर उतरीं थीं। कपल डिजाइनर पायल सिंघल के लिए शो स्टॉपर बने। फरहान ने अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी के हाथों में हाथ डालकर रैंप पर वॉक पर उतरकर सारी महफिल लूट ली थी।

शिबानी और फरहान पिछले एक साल से भी अधिक समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को फैंस और मीडिया से छिपाने की कोशिश नहीं की है।फरहान और शिबानी सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ करीबी पलों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं उसके बाद ये साफ जाहिर है कि दोनों का रिश्ता काफी गहरा है।

फरहान के  वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में फरहान अख्तर के साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी नजर आएंगी। सोनाली बोस के निर्देशन में बनी यह फिल्म पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित एक मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म 11 अक्टूबर को  रिलीज होगी। 


 

Smita Sharma