फरहान के गर्लफ्रेंड शिबानी संग दूसरी शादी रचाते ही ट्रोलर्स के निशाने पर आई एक्स वाइफ,परेशान होते ही Adhuna Bhabani बोलीं-'सबको ब्‍लॉक करूंगी'

2/28/2022 5:06:46 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर फरहान खान ने हाल ही में गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग दूसरी शादी रचाई।। न निकाह और न ही सात फेरे, दोनों यह शादी नए अंदाज में नए वचनों के साथ की है। फरहान श‍िबानी की शादी की तस्‍वीरों को देख दुनिया दीवानी हो रही है। जहां एक तरफ कुछ लोग शादी के बाद फरहान और श‍िबानी को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो फरहान की पूर्व पत्‍नी अधुना भबानी को ट्रोल कर रहे हैं। लगातार ट्रोलिंग के कारण अब अधुना के सब्र का बांध भी टूट गया और उन्होंने पलटवार करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

अधुना ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने साफ शब्‍दों में लिखा कि जिस किसी यूजर के पास कुछ पॉजिटिव कहने को नहीं है, वह उसे सीधे तौर पर ब्‍लॉक कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Adhuna (@iadhuna)

 

अधुना के इस पोस्‍ट पर प्रीति जिंटा ने भी कमेंट करते हुए उनका सपोर्ट किया। प्रीति जिंटा के अलावा मनीषा कोइराला ने भी हार्ट इमोजी बनाकर सपोर्ट जाहिर किया है।

अधुना भबानी और फरहान अख्तर ने साल 2000 में शादी की थी। साल 2016 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया और तलाक ले लिया। इस जोड़ी की दो बेटियां हैं, शाक्या और अकीरा। अधुना भबानी से तलाक लेने के बाद फरहान ने करीब चार साल डेटिंग के बाद 19 फरवरी, 2022 को शिबानी दांडेकर से शादी की। 

Content Writer

Smita Sharma