Jee Le Zaraa: आ रहा है ''जिंदगी ना मिलेगी दोबारा'' का फीमेल वर्जन,रोड ट्रिप पर निकलेंगी प्रियंका, कैटरीना और आलिया... ड्राइवर होंगे फरहान अख्तर

8/10/2021 3:31:16 PM

मुंबई. एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 'दिल चाहता है' को 20 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फरहान ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिससे फैंस काफी खुश हो गए हैं। फरहान अपनी अगली जी ले जरा को डायरेक्ट करने जा रहे हैं।

इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ हैं। फरहान सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इसकी घोषणा की है। 


वीडियो में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ का और फिल्म का नाम लिखा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो शेयर करते हुए फरहान ने लिखा- 'क्या किसी ने रोड ट्रिप के बारे में कहा है? बतौर डायरेक्टर अपनी अगली फिल्म का ऐलान करते हुए बहुत रोमांचित हूं और दिल चाहता है के 20 साल पूरा करने से बढ़िया मौका और क्या हो सकता है। प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ 'जी ले जरा। फिल्म की शूटिंग 2022 में शुरू होगी और सड़क पर फिर लौटने का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और खुश नजर आ रहे हैं।

बता दें इस फिल्म को जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती ने लिखा है और रीमा कागती, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है। फिल्म 2023 में रिलीज हो सकती है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट की स्थापना 1999 में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने की थी। 'दिल चाहता है' और 'रॉक ऑन' जैसी अपनी पहली दो फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। दोनों की जोड़ी ने फिल्मों में अच्छी छाप छोड़ी है। 

Content Writer

Parminder Kaur