गर्लफ्रेंड शिबानी ने शेयर की हॉट तस्वीर, खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए फरहान

4/14/2019 4:24:11 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर के साथ लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए पोस्ट करते रहते हैं। वहीं दोनों एक दूसरे की तस्वीरों पर मजेदार कमेंट्स भी करते हैं। हाल ही में शिबानी ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें वह काफी हॉट लग रही थी। इस दौरान शिबानी ने स्विमसूट के उपर कोट लेकर बोल्ड पोज दिया हुआ है।

 

 

जहां इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है, वहीं शिबानी के बॉयफ्रेंड फरहान ने भी इसपर कमेंट किया है। फरहान ने लिखा कि वे इस तस्वीर में बेहद ब्यूटीफुल लग रही है।

 


वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान, प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म से जुड़ी यूनिट अंडमान द्वीप पर पर रिलैक्स करती हुई नज़र आई थी।

 

 

फरहान और उनकी टीम ने प्रियंका को फेयरवेल भी दिया था। इस फिल्म को शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर, रॉनी स्क्रूवाला और प्रियंका ने आरएसवीपी मूवीज़ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

 

Konika