Finally divorced!! फरहान अख्तर ने पत्नी अधुना से तोड़ा 16 साल का रिश्ता

4/25/2017 1:34:44 PM

मुंबई: फ़ाइनली बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर अपनी पत्नी अधुना भबानी से अलग हो गए हैं। इस खबर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई हैं। नवंबर 2016 में उन्होंने कोर्ट में अपनी तलाक की अर्जी डाली थी। जिसे बांद्रा फैमिली कोर्ट ने इस सोमवार मंजूर कर लिया है। अब फरहान-अधुना आधिकारिक तौर पर अलग हो चुके हैं। अधूना, फरहान से छह साल बड़ी हैं, लेकिन दोनों के बीच कभी भी इस बात का मसला नहीं रहा है। 15 साल से दोनों ही साथ रह रहे थे। 

बता दें कि फरहान अख्तर और अधुना की पहली मुलाकात फिल्म दिल चाहता है के दौरान हुई थी। फरहान की डॉयरेक्टर के तौर पर यह पहली फिल्म थी। दोनो ने लगभग तीन साल साथ में डेटिंग की। उस दौरान वो अक्सर हर इवेंट में दिखते थे। तीन साथ में डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंध गए।

दोनों को दो बेटियां हैं जो अभी काफी छोटी हैं। उनकी बेटियों के नाम शाक्या और अकीरा हैं। फैमिली कोर्ट के आदेश के अनुसार दोनों बेटियां अधुना के साथ ही रहेंगी, लेकिन फरहान के पास पूरा हक है कि वह कभी भी दोनों बेटियों से मिल सकते हैं। अच्छी बात यह है कि तलाक की अर्जी के बाद भी फरहान और अधुना हमेशा अच्छे दोस्त की तरह रहे हैं। पिछले दिनों फरहान अक्सर अपने बेटियों के साथ स्पॉट किए जाते थे।