दूसरी बार दुल्हा बनने जा रहे हैं फरहान अख्तर, गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग मार्च में लेंगे सात फेरे!

1/4/2022 3:39:55 PM

मुंबई. एक्टर फरहान अख्तर गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में खबर सामने आई है कि फरहान और शिबानी बहुत जल्द शादी करने वाले हैं।  रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहान और शिबानी की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वेडिंग वेन्यू तक बुक कर दिया गया है।


रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने इस साल मार्च में शादी करने का फैसला किया है। दोनों मुंबई में एक ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में सात फेरे लेंगे। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए फरहान और शिबानी ने शादी को बेहद निजी रखने का फैसला किया है। दोनों की शादी में परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। हालांकि अभी शादी को लेकर फरहान या शिबानी की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है।


बता दें फरहान और शिबानी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक-साथ स्पॉट किया जाता है। फरहान और शिबानी ने साथ में बीते साल दिवाली और धनतेरस की पूजा भी की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहान और शिबानी की शादी कोरोना के कारण पहले ही काफी टल चुकी है और अब वो इसमें देरी नहीं करना चाहते।


जानकारी के लिए बता दें फरहान की शिबानी दांडेकर के साथ दूसरी शादी है। इससे पहले एक्टर साल 2000 में अधुना के साथ शादी की थी। साल 2016 में दोनों अलग हो गए थे। फरहान की दो बेटियां शाक्य और अकीरा भी हैं।

Content Writer

Parminder Kaur