मालदीव में हनीमून के दौरान इश्क फरमाते नजर आए फरहान-शिबानी, अंडरवाटर कपल ने किया लिपलॉक

6/17/2022 12:59:08 PM

मुंबई. एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने 19 फरवरी को शादी की थी। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं थी। फरहान और शिबानी शादी के बाद इतने बिजी चल रहे थे कि अपने हनीमून के लिए भी टाइम नहीं निकाल पाए। अब दोनों समय निकाल कर मालदीव में हनीमून एंजॉय कर रहे हैं, जिसका वीडियो शेयर कर एक्टर ने इसकी झलक दिखाई है। 

PunjabKesari
वीडियो में पहले फरहान और शिबानी रेत किनारे डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फरहान ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। वहीं शिबानी व्हाइट आउटफिट में दिखाई दी रही है। इसके बाद दोनों रेत पर बैठे हुए हैं। फिर दोनों बोट में बैठकर स्कूबा डाइविंग के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं। पानी के अंदर गोते लगाते हुए कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा हैं। फरहान और शिबानी पहले एक-दूसरे को गले लगाते हैं और फिर लिपलॉक करते हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

बता दें फरहान और शिबानी ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया। 19 फरवरी को दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। 21 फरवरी को कपल ने कोर्ट मैरिज की। फरहान की ये दूसरी शादी है। एक्टर की दो बेटियां- शाक्या और अकीरा है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News