हॉलीडे एंजॉय कर रहे हैं ये LOVE BIRDS, समुंदर किनारे मस्ती करते हुए रोमांटिक तस्वीरें आई सामने

2/19/2019 12:11:18 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर के साथ लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर फरहान और शिबानी की तस्वीर सामने आई है। जानकारी के लिए बता दें कि ये दोनों इन दिनों मैक्सिको में हॉलीडे एंजॉय कर रहे है। शिबानी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फरहान संग कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह बिकिनी में मस्ती करती नजर आ रही है। 

 

 

रचा चुके हैं सगाई 

खबरों की मानें तो इन दोनों ने सगाई भी कर ली है। अब वेडिंग प्लानर्स और केटर्स की बुकिंग करना ही बस बाकी रह गया है। हालांकि अभी तक शिबानी और फरहान की ओर से इन खबरों पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसके साथ ही खबरें हैं कि दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने भी जा रहे हैं।

 

 

खबरों के मुताबिक फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं और दोनों इसी साल मार्च या अप्रैल तक शादी कर लेंगे। फरहान के बच्चे शिबानी के साथ काफी घुल मिल गए हैं। यहां तक कि नए साल का जश्न भी फरहान और शिबानी ने एक साथ मनाया था। सोशल मीडिया पर दोनों की आशिकी जोरों पर है।

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान जल्द सोनाली बोस की नई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाले है। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। ये फिल्म आयशा चौधरी की बायोपिक है जिसे पाल्मोनरी फाइब्रोमा नाम की बीमारी थी।

 

Konika