शादी के बाद पहली बार मीडिया के रूबरू हुए फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, पेपराजी को बांटे मिठाई के टिब्बे

2/21/2022 9:08:06 PM

मुंबई. एक्टर फरहान अख्तर गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने VOW सेरेमनी से शादी की। मुंबई के खंडाला वाले फार्महाउस में दोनों ने शादी रचाई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। आज फरहान और शिबानी ने कोर्ट मैरिज की है। शादी के बाद दोनों मीडिया के सामने रूबरू हुए हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपल ने पेपराजी को मिठाई भी बांटी।

PunjabKesari
तस्वीरों में फरहान गोल्डन कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने मैचिंग जैकेट पहनी हुई है। वहीं शिबानी लाइट पिंक साड़ी में दिखाई दे रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हेली जूलरी पहनी हुई है।

PunjabKesari

मिनिमल मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बिल्कुल चांद का टुकड़ा लग रही है। दोनों एक-साथ काफी जच रहे हैं।

PunjabKesari

कपल पेपराजी के सामने पोज देते और मिठाई बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari
बदा दें शिबानी और फरहान तीन साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। फरहान की ये दूसरी शादी है।

PunjabKesari

एक्टर ने 2000 में अधुना से पहली शादी की थी। 2016 में दोनों अलग हो गए। दोनों की दो बेटियां है-शाक्य और अकीरा। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News