First Look: फरहान अख्तर का यह अंदाज देखकर हैरान रह जाएंगे!

3/21/2017 11:31:37 PM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और अनु कपूर की आने वाली फिल्म ‘द फकीर ऑफ वेनिस’ का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। फिल्म समीक्षक तरन आदर्श ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। फिल्म के पोस्टर में फरहान अख्तर और अनु कपूर साधू के रूप में बैठे नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर के क्या कहने साहब इस बन्दे के जो की हर किसी भी रूप में अपने को एकदम से ढाल लेता है। अभी हाल ही में फरहान अख्तर की एक फिल्म भी आई थी जिसका नाम था रॉक ऑन 2। जिसमे फरहान के साथ में हमे खूबसूरत श्रद्धा कपूर भी नजर आई थी। अब जनाब फरहान अख्तर एक बार फिर से हमे फकीर के रूप में नजर आ रहे है।

बता दें कि फिल्म ‘द फकीर ऑफ वेनिस’ के डायरेक्टर आनंद सुरापुर है तो फिल्म के प्रोड्यूसर पुनीत देसाई हैं। फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
   


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News