फरदीन खान ने शेयर की बेटे की पहली झलक, देखें तस्वीर

8/13/2017 5:35:14 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान एक बार फिर से पापा बन गए हैं। बेटी के बाद फरदीन अब एक बेटे के पिता बने हैं। फरदीन और उनकी पत्‍नी नताशा ने अपने बच्‍चे के नाम को भी फैन्‍स के साथ साझा किया है। उन्‍होंने अपने बेटे का नाम अजारियस फरदीन खान रखा है। फरदीन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने नवजात बेटे को बाहों में थामे नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “बधाई संदेशों और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आप सब को भी हमारी शुभकामनाएं। दियानी, नताशा और एफके।”

बता दें कि तस्वीर में फरदीन अपने बेटे को प्यार से निहारते नजर आ रहे हैं। अजारियस फरदीन और उनकी पत्नी नताशा की दूसरी संतान है। उनकी पहली संतान उनकी बेटी दियानी है। फरदीन और नताशा माधवानी 2005 में शादी के बंधन में बंधे थे।