फराह खान के सोशल मीडिया अकाउंट हुए हैक, पति शिरीष कुंदर की मदद से रिस्टोर हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट

12/28/2020 4:38:08 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सोशल मीडिया पर सोशल अकाउंट हैकिंग के मामले आए दिन सामने आए रहते हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स सोशल हैकिंग का शिकार हो चुके हैं। वहीं अब हाल ही में फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के साथ भी हैकिंग का मामला सामने आया है। फराह ने हाल ही में बताया है कि उनका ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। हालांकि, उन्होंने पति शिरीष कुंदर की मदद से इन्हें रिस्टोर कर लिया गया है।

PunjabKesari

 

इस बारे में जानकारी देते हुए फराह ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ''मेरा ट्विटर अकाउंट बीती शाम से हैक हो गया है। अगर आपको इस अकाउंट से कोई मैसेज मिले तो प्लीज क्लिक या कोई रिप्लाई न करें। क्योंकि इससे आपका अकाउंट भी हैक हो सकता है।''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

इसेक साथ ही कोरियोग्राफर ने कैप्शन में लिखा, ''ये सच है। मेरा इंस्टाग्राम भी हैक हो गया था। प्लीज जागरूक हो जाएं। मैंने इसे कम्पयूटर इंजीनियर शिरीष कुंदर की मदद से मैनेज किया, इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करती हूं। उम्मीद है कि ट्विटर भी जल्द ही रिकवर हो जाएगा।'' 

 

PunjabKesari


बता दें इससे पहले एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर, एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की बेटी रिनी का भी सोशल अकाउंट हैक हो गया था। हालांकि बाद में उन्हें प्राप्त भी कर लिया गया था।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News