फराह खान ने मांगी आर्यन की रिहाई की दुआ, बोलीं-''एक मां की प्रार्थना पहाड़ों को हिला सकती है गौरी जल्दी ही तुम्हें बेस्ट बर्थडे गिफ्ट मिले''

10/8/2021 12:27:10 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का आज (8 अक्टूबर) को बर्थडे हैं। लेकिन जरा सोचिए, उस मां पर क्या बीत रही होगी जिसका बेटा ड्रग्स मामले में फंसा हो और हवालात में बंद हो? ऐसे में उस मां के लिए आज की खुशी किसी काम की नहीं है।

आज वो मां बस यही दुआ मांग रही होगी कि उसका बेटा जल्द घर लौट आए। यही उस मां के लिए बेस्ट गिफ्ट होगा।

वहीं इस मुश्किल समय में गौरी खान बेहद स्ट्रॉन्ग बनी हुई हैं और वह शाहरुख के साथ भी डट कर खड़ी हैं। एक मां का ऐसा विश्वास और मजबूती देख उनकी दोस्त फराह खान भी हैरान हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

फराह खान ने इंस्टा पर शाहरुख और गौरी की एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा-'एक मां में जितनी ताकत होती है, उतनी किसी और में नहीं। मां-बाप की प्रार्थना पहाड़ों को हिला सकती है और समंदर का सीना भी चीर सकती है। सबसे स्ट्रॉन्ग महिला और मां को हैपी बर्थडे। मैं दुआ करती हूं कि तुम्हें आज बेस्ट बर्थडे गिफ्ट मिले।'

आज होगा आर्यन की किस्मत का फैसला

शाहरुख की फैमिली के लिए आज एक अहम दिन है। ड्रग केस में फंसे शाहरुख के बेटे आर्यन खान की जमानत की सुनवाई आज 12:20 होगी।  अगर आर्यन की याचिका खारिज हुई तो उन्हें आर्थर रोड जेल ले जाया जाएगा।

बता दें कि आर्यन खान को  मुंबई क्रूज रेव पार्टी मामले में एनसीबी ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था। तब से लेकर अब तक वह एनसीबी की  कस्टडी में थे। गुरुवार यानी 7 अक्टूबर को हुई कोर्ट की सुनवाई के बाद उन्हें व अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब देखना है कि आर्यन के ड्रग केस में क्या नया मोड़ आएगा। 

Content Writer

Smita Sharma