फराह खान की शाहरुख के लाडले को जादू की झप्पी,जेल से निकलने के बाद पहली बार बहन सुहाना संग पार्टी करने पहुंचे आर्यन खान

2/25/2022 4:16:06 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान के लिए बीता साल(2021) एक बुरे सपने जैसा रहा। अक्टूबर महीने में शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान की ड्रग केस में हुई गिरफ्तारी ने पूरी खान फैमिली को मुश्किलों के घेरे में ला दिए। हालांकि 1 महीने बाद आर्यन की घर वापसी हो गई थी। आर्यन के ड्रग केस में फंसने के बाद से ही पूरा खान परिवार पब्लिक अपीयरेंस से बचता रहा था। खान परिवार भले ही प्रोफैशनल लाइफ में एक्टिव रहा लेकिन उन्होंने कई चीजों से खुद को दूर रखा। लेकिन अब पूरा परिवार नाॅर्मल लाइफ में लौट आया है।

हाल ही में शाहरुख की पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और बेटे आर्यन खान को पार्टी करते देखा गया। दरअसल, फिल्मेकर रितेश सिद्धवानी ने हाल ही में न्यूलीवेड फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के लिए पार्टी रखी थी।

इसी पार्टी में गौरी खान, सुहाना खान और आर्यन पहुंचे थे। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए।

वीडियो में फराह खान आर्यन खान को गले लगाती दिख रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

इससे पहले सुहाना और आर्यन ने बेंगलुरु में आईपीएल ऑक्शन 2022 में हिस्सा लिया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं। मुंबई क्रूज केस में फंसने के बाद आर्यन खान की यह पहली पब्लिक अपीयरेंस थी। बेंगलुरु में अपनी टीम कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए आर्यन खान और सुहाना खान खिलाड़ियों को खोजने आईपीएल ऑक्शन 2022 में गए थे।

बता दें कि शाहरुख खान के बच्चों ने भले ही बाॅलीवुड में डेब्यू नहीं किया लेकिन उन्हें खबरों में जरूर रहना आता है। खबर है कि सुहाना खान, जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्ची' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी होंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


बता दें कि शाहरुख खान के बच्चों ने भले ही बाॅलीवुड में डेब्यू नहीं किया लेकिन उन्हें खबरों में जरूर रहना आता है। सुहाना खान की बात करें तो वह न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं। फिलहाल परिवार संग समय बिताने के लिए सुहाना खान भारत में हैं। खबर है कि सुहाना खान, जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्ची' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी होंगी। 

 

Content Writer

Smita Sharma