ऐसे फैंस ने किया दीपिका को बर्थ-डे विश, बोले आपकी स्माइल के हैं दीवाने

1/5/2019 1:02:19 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 33वां बर्थ-डे सिलेब्रेट कर रही हैं। दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 में डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में हुआ था। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले दीपिका बैडमिंटन प्लेयर थी।

 

फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सिलेब्रिटी भी अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं और उनकी बधाइयों के कारण ट्विटर पर #HappyBirthdayDeepikaPadukone टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। 

 

किंग खान के 'रेड चिली इंटरटेनमेंट' ने दीपिका को विश करते हुए लिखा- दीपिका की एक मुस्कुराहट हम सबके चेहरे पर मुस्कान ला देती है। हम आशा करते हैं कि आप हमेशा खुश रहें और ऐसे ही हमारा मनोरंजन करती रहें। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं @deepikapadukone।  

 

एक यूजर परी ने लिखा- इस प्रतिभाशाली और खूबसूरत महिला को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो मुझे अपने साहस और दया भाव के कारण प्रेरित करती है।

 

p>ErosNow ने लिखा है- एक ग्रेसफुल मस्तानी से लेकर फेअरलेस लीला। बोल्ड वेरोनिका से एक स्ट्राॅन्ग माइंडिड मीरा को हम सबकी तरफ से हैप्पी बर्थ-डे।

 

अनुष्का अरोड़ा ने  लिखा- खूबसूरत लड़की @deepikapadukone को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप हमारे लिए सबसे अच्छे हैं। कृपया जल्द ही लंदन आइए। इन सबके अलावा भी कई फैंस ने दीपिका को उनके जन्मदिन पर ढेरों बधाइयां दीं। 

 

 

कहा जाता है कि बॉलीवुड में दीपिका को पहला ब्रेक फराह खान ने फिल्म 'ओम शांति ओम' से दिया, लेकिन इससे पहले ही वह सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो 'नाम है तेरा' में नजर आ गईं थीं।  यहीं फराह ने दीपिका को पहली बार देखा था।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। यह एक एसिड अटैक सर्वाइवर की कहानी है। फिल्म में दीपिका के ऑपोजिट विक्रांत मैसी हैं। 

 

 

 

Smita Sharma