231 किमी पैदल चलकर राम चरण से मिलने पहुंचे फैंस, एक्टर ने बाहें फैलाकर किया स्वागत

6/26/2021 9:07:34 PM

मुंबई. फैंस अपने पंसदीदा स्टार्स से मिलने के लिए किसी भी हद से गुजर जाते हैं। वह अपने स्टार्स की एक झलक पाने के लिए हर मुश्किल का हंसकर सामना करते हैं। ऐसा ही कुछ साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ हुआ है। एक्टर के तीन फैंस 231 किलोमीटर का सफर तय कर उनसे मिलने पहुंचे। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में राम चरण तीनों फैंस के साथ खड़े, बात करते और गले मिलते नजर आ रहे हैं। राम चरण के तीन फैंस संध्या जयराज, रव‍ि और वीरेश एक्टर से मिलने तेलंगाना स्थ‍ित जोगुलंबा गडवाल से हैदराबाद तक पैदल आए। 231 किलोमीटर का सफर तय करने के लिए तीनों को चार दिन लगे। फैंस का ये जुनून एक्टर के घर तक पहुंच कर पूरा हुआ। राम चरण तीनों फैंस से मिलकर बहुत खुश हुए और उन्हें गले लगाया। 


काम की बात करें तो राम चरण बहुत जल्द फिल्म आरआरआर में नजर आने वाले हैं। इसमें फिल्म में एक्टर के साथ जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड एक्ट्रेस आल‍िया भट्ट नजर आएंगी। एसएस राजामौली इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur