दया की वापसी से पोपटलाल की शादी तक: दर्शक ''तारक मेहता का उल्टा चश्मा'' में इंतजार कर रहे हैं इन 7 चीजों का
3/1/2020 1:13:21 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी चैनल पर लंबे समय से चल रहा सुपरहिट कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक है। यह शो पिछले एक दशक से सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन ही नहीं कर रहा है। इसके किरदार हमारे परिवार की तरह बन गए हैं। प्रभावशाली एक्टिंग और साफ-सुथरी कॉमेडी शो की खासियत है और इसने शो को सुपरहिट बना दिया है। आइए डालते हैं शो पर एक नजर...
दयाबेन का किरदार शो के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक रहा है। ढाई साल पहले एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने के बाद से उन्होंने शो में वापसी नहीं की। लेकिन अभी भी फैंस को बेसब्री से उनको फिर से पर्दे पर देखने का इंतजार है।
पत्रकार पोपटलाल शो के सबसे मजेदार किरदारों में से एक हैं। वह शो की शुरुआत से शादी करना चाहता था। लेकिन उसकी कोशिश हमेशा असफल हो जाती हैं। उसका बहुत बुरा हाल हैं।
जेठालाल के वफादार कर्मचारी नटू काका और बाघा सबके पसंदीदा रहे हैं। दोनों सालों से अपने वेतन में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं पर जेठालाल उनकी बात सुन ही नहीं रहे।
दयाबेन का शरारती भाई सुंदरलाल हमेशा जेठालाल के लिए मुसीबत बना रहता हैं। वह हमेशा जेठालाल से पैसे मांगने में लगा रहता हैं।
शो में गोकुलधाम सोसाइटी के सभी सदस्य परिवार की तरह हैं। वह सारे मिलकर जुलकर रहते हैं। हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहते हैं, लेकिन दयाबेन की मां को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं।
इसके अलावा पिछले 10 साल से बबीता के हसबैंड अय्यर और जेठालाल की नोक-झोंक खत्म ही नहीं हो रही है। अब दर्शक चाहते हैं कि इनकी दोस्ती हो जाए।
जेठालाल के बेटे टापू और भिड़े की बेटी सोनू कई सालों से अच्छे दोस्त हैं, जो धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ रहे हैं।