शहनाज गिल ने सोशल मीडिया से फिर लिया ब्रेक! एक हफ्ते से नहीं आया एक्ट्रेस का कोई पोस्ट तो ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #WemissUShehnaaz

2/18/2022 3:54:20 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस 13 से फेम पाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल के दुनिया में लाखों दीवाने हैं। एक्ट्रेस ने अपने दम पर अपनी खास पहचान बनाई है। वह हमेशा अपने क्यूट एक्स्प्रेशन और इफेक्टिव स्माइल से लोगों का दिल जीत लेती हैं। हालांकि अपने सबसे करीबी दोस्त और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को खोने के बाद उन्हें काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा, जहां तक कि उन्होंने  सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी, लेकिन करीब दो महीने बाद जब उन्होंने पहला पोस्ट किया तो लोगों ने उनका सोशल मीडिया पर जोरदार स्वागत किया था। लोगों ने कमेंट सेक्शन पर एक्ट्रेस को मजबूत बनने की सलाह दी और उनका खूब सपोर्ट भी किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने कई फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की, जिन पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया। वहीं अब शहनाज पिछले एक हफ्ते से सोशल मीडिया पर नजर नहीं आईं। ऐसे में एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर गैरमौजूदगी से फैंस फिर से चिंतित हो रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं।


 
शहनाज गिल ने करीब एक हफ्ते पहले अपने इंस्टग्राम एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो समंदर किनारे कबूतरों के बीच खेलती नजर आईं थीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

उसके बाद एक्ट्रेस का कोई पोस्ट न नजर आने के बाद फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि आखिर उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी क्यों बना रखी है? ट्विटर पर फैंस उनकी तस्वीर के साथ #WemissUShehnaaz लिखकर ट्रेंड कर रहे हैं।

देखें ट्वीट...

 

 

 

Content Writer

suman prajapati