''आप एक और साल बड़ी नहीं हो रहीं बल्कि....!'' खास अंदाज में फैंस ने दी ''एवरग्रीन ब्यूटी'' रेखा को बर्थडे की बधाई

10/10/2020 9:28:50 AM

मुंबई: इंडस्ट्री की 'उमराव जान' यानि रेखा 10 अक्तूबर को  66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर रेखा के फैंस उन्हें सोशल मीडिया बर्थडे की बधाई दे रहे हैं। जहां रेखा को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है।

वहीं उनके फैंस ने अपनी चहेती एक्ट्रेस को बर्थडे विश करने के लिए ट्विटर पर ट्वीट की बौछार लगा दी है। सोशल मीडिया पर फैंस ने  शानदार मैसेज और शायरी लिखकर रेखा को विश किया। 

 

 

एक फैन ने लिखा- आप एक और साल बड़ी नहीं हो रही हैं। आप केवल एक और साल शानदार हो रही हैं। शानदार इंसान को जन्मदिन की बधाई, जिसे मैं बीते कई सालों से जानता हूं। आप हर दिन गॉर्जियस होते रहिए।

 

 

  एक अन्य फैन ने लिखा- हर आर्टिस्ट के लिए इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सच्ची प्रेरणा हैं। जन्मदिन मुबारक हो रेखा जी। देखें फैंस के ट्वीट्स...

 

 

 

 

बता दें कि रेखा ने 11 साल की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस एक तेलुगु फिल्म में दिखाई दीं, जिसका नाम रेंगुला रत्नम थी। रेखा जितनी अपनी फिल्मों की वजह से सुर्खियो में रहती थीं। उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती थी। 

Smita Sharma