Priyanka Chahar Choudhary का बोल्ड अंदाज देख फैंस के छूटे पसीने, देखें फोटोज

3/19/2023 5:23:06 PM

मुंबई। प्रियंका चहर चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है। जिसमें वे पिंक थाई हाई स्लिट वन पीस गाउन में काफी बोल्ड अंदाज में पोज देती नज़र आ रहीं हैं। उन्होंने 2 फोटोज शेयर की है। इसमें उन्हें पिंक कलर की ड्रेस पहनकर बेड पर बैठकर बोल्ड अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने हाई हील्स भी पहन रखी है। उनके बाल खुले हुए हैं और वह पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

फोटोज शेयर करते हुए प्रियंका चहर चौधरी ने गोवा के एक होटल को टैग किया है। इसके अलावा उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया है। प्रियंका चहर चौधरी की फोटोज इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 23 घंटे में चार लाख के करीब लाइक्स मिले हैं।

PunjabKesari

प्रियंका चहर चौधरी की फोटोज पर 13 हजार से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। एक ने लिखा है, 'मैं अपनी आंखें नहीं हटा पा रहा हूं।' एक ने लिखा है, 'इस फोटो को देखकर निमृत कौर अहलूवालिया तो जल-भुन गई होगी।' एक ने लिखा है, 'आप बहुत हॉट लग रही हो।' एक ने लिखा है, 'आसमान से उतरा नूर है कोई।' एक ने लिखा है, 'अंकित तो आज गया। अच्छे से कमेंट आना चाहिए।' एक ने लिखा है, 'इतनी खूबसूरत क्यों हो तुम।' एक ने लिखा है, 'रानी की तरह।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chahar Choudhary (@priyankachaharchoudhary)

प्रियंका चहर चौधरी बिग बॉस 16 में नजर आई थी। वह यह शो जीत नहीं पाई। हालांकि उन्होने इस शो से काफी नाम कमा लिया है। सभी का मानना था कि प्रियंका चहर चौधरी बिग बॉस 16 की विनर बनेगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ लेकिन हारने का उनके चेहरे पर कोई गम नहीं था। प्रियंका चहर चौधरी अंकित गुप्ता के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी काफी चर्चा में थी। दोनों ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था, जिसे भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News