Kangana VS Urmila: उर्मिला मातोंडकर के सपोर्ट में उतरे फैंस तो खुश हुईं एक्ट्रेस, लोगों को बताया ''भारत के असली नागरिक''

9/19/2020 11:01:13 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत और उर्मिला मातोंडकर एक दूसरे पर टिप्पणी करने को लेकर बीते कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनीं हुई हैं।  दोनों की बहस के बीच कोई कंगना को सपोर्ट कर रहा है तो कई उर्मिला का पक्ष ले रहा है। बता दें कंगना ने अपने बयानों में उर्मिला को सॉफ्ट पॉर्न स्टार बताया था। जिसके बाद उर्मिला के फैंस भड़क गए और कंगना को खरी-खोटी सुनाते हुए उर्मिला को सपोर्ट करने लगे। 


बीते दिन टीवी एक्ट्रेस महिका शर्मा ने भी उर्मिला को सपोर्ट करते हुए कंगना को खरी-खोटी सुनाई थी और कहा था कि एक लड़की होने के नाते उन्हें ऐसे अपमानजनक शब्द किसी को कहने का कोई अधिकार नहीं है। महिका के अलावा  अनुभव सिन्हा, फरहा ख़ान, पूजा भट्ट, सयानी गुप्ता और स्वरा भास्कर जैसे कई स्टार्स और फैंस ने भी उर्मिला का पक्ष लिया। फैंस का भारी समर्थन देख उर्मिला फूली नहीं समा रही हैं और उन्होंने सपोर्ट में उतरे सभी लोगों का धन्यवाद किया है और ऐसे लोगों को 'भारत के असली नागरिक' का नाम दिया है।


उर्मिला ने ट्विटर के जरिए अपने फैंस का धन्यवाद किया और लिखा, ''भारत के सच्चे लोगों का शुक्रिया। साथ में दुर्लभ मिलने वाली निष्पक्ष मीडिया का भी शुक्रिया, जो मेरे पक्ष में खड़ी हुई। यह फेक आईटट्रोल्स और प्रोपेगंडा पर आपकी जीत है। इसने मुझे अभिभूत कर दिया।''


बता दें इस मामले की शुरूआत कंगना के ड्रग माफियाओं के बयान के बाद शुरूआत हुई थी। कंगना सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार बॉलीवुड में ड्रग्स और नेपोटिज़्म को लेकर बातें कर रही हैं। इस पर उर्मिला ने कंगना पर तंज कसा था और उनके राज्य को ड्रग्स का गढ़ बताया था। इसके बाद कंगना ने एक आपत्तिनजनक पोस्ट किया था और कहा था कि उन्हें एक्टिंग के लिए कोई भी नहीं जानता। 

suman prajapati