''रील और रियल दोनों ही ब्लू जर्सी में नहीं दिखेंगे'',फैंस ने शेयर किए एमएस धोनी और सुशांत के वीडियोज

8/16/2020 12:01:40 PM

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह ने शनिवार को इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इस बात की जानकारी उन्होंने एक इमोशनल वीडियो शेयर कर दी। यह खबर फैलते ही लोग काफी इमोशनल हो गए। धोनी के पुराने वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं। धोनी के रिटायरमेंट के साथ ही दिंवगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का भी जिक्र किया जाने लगा है। सुशांत ने बायोपिक फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में धोनी की भूमिका निभाई थी। सोशल मीडिया पर कई इमोशनल पोस्ट वायरल हो रहे हैं। एक फैन ने लिखा-रील लाइफ और रियल लाइफ एमएस धोनी, अब हम इन दोनों को ब्लू जर्सी में नहीं देख पाएंगे। एक फैन ने लिखा- यकीन करना मुश्किल है कि दोनों ने हमें एक ही साल में छोड़ दिया। देखें फैंस के ट्वीट...

 

 

बता दें कि एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए सुशांत ने कड़ी मेहनत की थी। लगभग डेढ़ साल तक सुशांत ने धोनी के हाव-भाव से लेकर उनके हर अंदाज को सीखा। खासकर धोनी के खेलने के तरीके को सुशांत ने बखूबी समझा। सुशांत एक दिन में तीन सौ से ज्यादा बार धोनी के पसंदीदा हेलिकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस करते थे ताकि स्क्रीन पर ये बनावटी ना लगे। सुशांत ने धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट को इस तरह से पकड़ा कि खुद माही भी इसे देखकर उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए थे। 

Smita Sharma