''रील और रियल दोनों ही ब्लू जर्सी में नहीं दिखेंगे'',फैंस ने शेयर किए एमएस धोनी और सुशांत के वीडियोज
8/16/2020 12:01:40 PM

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह ने शनिवार को इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इस बात की जानकारी उन्होंने एक इमोशनल वीडियो शेयर कर दी। यह खबर फैलते ही लोग काफी इमोशनल हो गए। धोनी के पुराने वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं। धोनी के रिटायरमेंट के साथ ही दिंवगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का भी जिक्र किया जाने लगा है। सुशांत ने बायोपिक फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में धोनी की भूमिका निभाई थी। सोशल मीडिया पर कई इमोशनल पोस्ट वायरल हो रहे हैं। एक फैन ने लिखा-रील लाइफ और रियल लाइफ एमएस धोनी, अब हम इन दोनों को ब्लू जर्सी में नहीं देख पाएंगे। एक फैन ने लिखा- यकीन करना मुश्किल है कि दोनों ने हमें एक ही साल में छोड़ दिया। देखें फैंस के ट्वीट...
Can't believe, they both decided to leave us in the same year💔😭#SushantSinghRajput #MSDhoni @itsSSR @msdhoni pic.twitter.com/Ya8VNhLl7B
— Riya🦋 (@AliaSnehi) August 15, 2020
14th June 2020 : Reel Dhoni bids goodbye to the world.
— Aysha ( The RD FanClub 💫❤) (@ayshahabib11) August 15, 2020
15th August 2020 : Real Dhoni bids goodbye to the intl cricket world.
Their legacy will be remembered forever. 💗#MSDhoni #SushantSinghRajput pic.twitter.com/EWkD4z0Dgs
Reel life & Real life #MSDhoni.
— ARPITA 🇮🇳 (@iArpita__) August 15, 2020
Now we won’t see both of them in blue jerseys again. 💔 #Dhoni #SushantSinghRajput pic.twitter.com/QqJNjEEWB2
बता दें कि एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए सुशांत ने कड़ी मेहनत की थी। लगभग डेढ़ साल तक सुशांत ने धोनी के हाव-भाव से लेकर उनके हर अंदाज को सीखा। खासकर धोनी के खेलने के तरीके को सुशांत ने बखूबी समझा। सुशांत एक दिन में तीन सौ से ज्यादा बार धोनी के पसंदीदा हेलिकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस करते थे ताकि स्क्रीन पर ये बनावटी ना लगे। सुशांत ने धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट को इस तरह से पकड़ा कि खुद माही भी इसे देखकर उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Pradosh Vrat: आज है भाद्रपद मास का अंतिम प्रदोष, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

Pitru Paksha: इस दिन से शुरू होगा पितृ पक्ष, यह है पूरी List

Budhwar Ke Achuk Upay: श्री गणेश’ को प्रसन्न करने के लिए इस दिशा में बैठकर करें पूजा, होगा हर सपना पूरा

पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के रुप में मनाई जाती है ईद-ए-मिलाद, जानिए त्योहार की खासियत