Parineeti के हाल ही में गाए गए ''तू झूम'' को फैंस ने किया रीक्रिएट, एक्ट्रेस को पसंद आई ये रील

6/21/2023 4:29:57 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में "तू झूम" के गाने को अपनी आवाज में गाया था। ये गाना पाकिस्तानी गायिका आबिदा परवीन द्वारा गाया गया एक प्रिय गीत है। परिणीति की आवाज का जादू हर तरफ छाया और उसे खूब पसंद भी किया गया। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो गया। 

 

परिणीते के कवर गाने 'झूमे जो' हुआ वायरल 
परिणीति की आवाज में ये गाना बहुत ही लुभावना लग रहा है। लागातर फैंस इस गाने पर इंस्टाग्राम रील बना रहे हैं। यहां तक कि परिणीति की मां ने भी एक परिणीति के इस कवर पर रील शेयर की है। उन्होंने अपनी बेटी के गायन के माध्यम से कला की गहन सुंदरता को व्यक्त करने के लिए अपने स्वयं के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग किया। वहीं, एक कपल ने इस कवर के जरिए अपनी कहानी को शेयर किया जो परिणीति को बहुंत पसंद आया है। एक्ट्रेस ने इस कपल को बधाई भी दी है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝓐𝔂𝓵𝓪 🍕 (@ayla.chopra)

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Reena Malhotra Chopra (@reenachopra.art)

ये एक हिंदू-मुस्लिम कपल है, जिनकी कहानी ने परिणीति के दिल को सबसे ज्यादा छुया है। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कपल की फोटो शेयर कर लिखा- "सबसे खूबसूरत प्रेमकहानी इन दो परिजादों को, .ये मिले प्यार हुआ और अब शादी करने वाले हैं। मुझे उम्मीद है कि मुझे शादी में आमंत्रित किया जाएगा।"


Content Editor

kahkasha