सलमान को बर्थडे विश करने फार्महाउस पहुंचे फैंस, भाईजान के साथ तस्वीरें क्लिक करवाते हुए गिफ्ट की मां के साथ वाली तस्वीर
12/27/2021 11:47:47 AM

मुंबई. सुपरस्टार सलमान खान आज अपन 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर ने अपने फार्महाउस पर भांजी आयत के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। सलमान के साथ आयत का भी बर्थडे होता है। एक्टर ने भांजी के साथ केक काटा, जिसका वीडियो भी सामने आया। बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद एक्टर जैसे ही बाहर निकले तो फार्महाउस के बाहर फैंस और पैपराजी का जमावड़ा लग गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सलमान ने फैंस और पैपराजी को नाराज नहीं किया। एक्टर ने सभी से बात की और फोटोज खिचवाईं। पैपराजी देर रात से ही एक्टर के फार्महाउस के बाहर खड़े थे। फैंस सलमान के लिए केक और गिफ्ट्स लेकर आए। एक फैन ने भाईजान को प्यारी-सी तस्वीर गिफ्ट की, जिसमें एक्टर अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान ब्लैक टी-शर्ट एंड ग्रीन जींस में नजर आ रहे हैं, जिसे एक्टर ने ब्लैक जैकेट से टीम-अप किया हुआ था। इस लुक में एक्टर बेहद स्मार्ट लगे। सलमान फैंस और पैपराजी के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्टर को बर्थडे विश कर रहे हैं।
बता दें बर्थडे से पहले क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान सलमान को फार्महाउस पर सांप ने काट लिया था, जिसके बाद एक्टर को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। 6 घंटे भाईजान हॉस्पिटल में रहे। इसके बाद एक्टर को फर्स्ट एड देकर घर भेज दिया गया। अब एक्टर पूरी तरह से ठीक है और अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।