ऐसा है 'बिग बी' के घर के बाहर का नजारा, उन्हीं के स्टाइल में नजर आए फैंस

10/11/2019 12:49:10 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के शंहशाह यानि अमिताभ बच्चन आज अपना 77वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इंडस्ट्री में कई दशकों से काम करने और लगभग 200 से ज्यादा फिल्में करने के बाद अमिताभ बच्चन ने एक मेगास्टार और 'सदी के महानायक'का टैग हासिल किया। अमिताभ अधिक प्रसिद्ध हस्तियों में से एक हैं। आज अमिताभ के बर्थडे पर उनके फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। इतना ही नहीं उनके जुहू स्थित बंगले 'जलसा' के बाहर फैंस की काफी भीड़ है। हर कोई इस खास मौके पर अपने फेवरेट स्टार को विश करना चाहता है। हर कोई उनकी किसी न किसी फिल्म के किरदार में नजर आ रहा है। कोई अपने फेवरेट स्टार के लिए उनकी तस्वीरों को कोलाज लेकर आया है। देखें बिग बी के घर के बाहर का नजारा....

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ आयान मुखर्जी की फिल्म ' ब्रह्मस्त्र' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे कई स्टार्स हैं। इसके अलावा वह शूजित सिर्र की फिल्म 'गुलाबो सिताबो', नाग्राज मंजूल की फिल्म 'झुंड' और रूमी जाफरी की 'चेहरे' में दिखेंगे।      

 

 

Smita Sharma