पाकिस्तान में पुश्तैनी घर के बाहर फैंस ने नमाज पढ़कर और मोमबत्तियां जलाकर दिलीप कुमार को दी श्रद्धांजलि, वायरल हुई तस्वीरें

7/8/2021 3:54:04 PM

मुंबई. एक्टर दिलीप कुमार का 7 जुलाई को निधन हो गया। एक्टर काफी समय से बीमार थे। दिलीप के निधन से स्टार्स और फैंस को गहरा सदमा लगा है। सोशल मीडिया पर स्टार्स और फैंस एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 'ट्रैजिडी किंग' को भारत में ही नहीं पाकिस्‍तान में स्थित पुश्तैनी घर के बाहर भी फैंस ने मोमबत्तियां जलाकर और नमाज अदा कर श्रद्धांजलि दी है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

PunjabKesari
तस्वीरों और वीडियो में फैंस दिलीप के पुश्तैनी घर के बाहर खड़े होकर नमाज अदा करते और मोमबत्तियां जलाते नजर आ रहे हैं। फैंस और रिश्तेदारों ने दिलीप के अंतिम संस्कार में होने वाली नमाज पढ़ी। इसके साथ ही मोमबत्तियां जलाकर एक्टर को विदाई दी। लोगों ने एक प्रार्थना के साथ दिलीप के जीवन को सेलिब्रेट भी किया। 

PunjabKesari
बता दें दिलीप का पुश्तैनी घर पेशावर में है। 11 दिसंबर 1922 में दिलीप का जन्म हुआ। एक्टर का बचपन उनके पुश्तैनी घर में ही बीता। 1998 में पाकिस्तान की सरकार ने दिलीप को निशान-ए-इम्तियाज पुरस्कार से सम्मानित किया था।

PunjabKesari

यह पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इसके अलावा पाकिस्तान में दिलीप के पुश्तैनी घर को राष्ट्रीय विरासत का दर्जा दिया गया है। इस घर को सरकार म्यूजियम के रूप में तब्दील कर रही है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News