सोशल मीडिया पर फैंस ने दी कोरियोग्राफर सरोज खान को श्रद्धांजलि, यूजर्स बोले-''याद आएंगी हमेशा डांसिंग दीवा''

7/3/2020 10:26:46 AM

मुंबई: साल 2020 इंडस्ट्री के लिए काल बनकर आया है। अभी तक लोग एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के गम से उभरे नहीं थे कि फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया।

PunjabKesari

सरोज ने 72 की उम्र में अंतिम सांस ली। बीते कुछ दिनों से सरोज खान की तबीयत ठीक नहीं थी। सरोज खान के परिवार से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया था कि उनका स्वास्थ्य धीरे-धीरे बेहतर हो रहा थी लेकिन अचानक देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

PunjabKesari

सरोज खान के यूं चले जाने के बाद हर कोई इस महान कोरियोग्राफर को याद कर रहा है। बाॅलीवुड के साथ-साथ आम लोग भी सरोज खान को ट्वीट के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फैंस उनके अद्भुत करियर को सलाम कर रहे हैं और बॉलीवुड में उनके योगदान का सम्मान कर रहे हैं। हर कोई अपने ही अंदाज में सरोज खान को भावुक श्रद्धांजलि दे रहा है।

PunjabKesari

एक यूजर लिखते हैं- ये सुन दुख हो रहा है कि सरोज खान अब हमारे बीच नहीं हैं। वो एक महान शख्सियत थीं। उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों को डांस सिखाया था। उनकी आत्मा को शांति मिले. 

PunjabKesari


वहीं दूसरे यूजर का मानना है कि सरोज खान ने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी का करियर बनाया था। फैन ट्वीट कर लिखा-'सरोज खान ने श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के करियर में बड़ा योगदान दिया था।अब वो हमारे बीच नहीं हैं।'

PunjabKesari

वहीं कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जो सरोज खान के निधन के बाद साल 2020 को और ज्यादा कोस रहे हैं। यूजर ने लिखा-'2020 लगातार बुरा साबित हो रहा है। राष्ट्रीय अवॉर्ड विजेता सरोज खान का निधन हो गया है। उन्होंने लगभग 200 गाने कोरियोग्राफ किए हैं। वो सबसे बड़ी कोरियोग्राफर थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सरोज खान ने फिल्म कलंक के गाने 'तबाह हो गए' को कोरियोग्राफ किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News