#FeedFood4SSR:श्वेता की अपील सुशांत के लिए गरीबों और बेघर लोगों को खाना खिलाएं, फैंस ने बांटना शुरू किया खाना

9/12/2020 11:59:16 AM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह क्रीति सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती है। वह आए दिन भाई सुशांत के न्याय के लिए नई-नई मुहिम चलती है। वह सुशांत के लिए कई बार पूजा और प्रार्थना कर चुकी हैं।

इसी बीच अब उन्होंने सुशांत के नाम पर गरीबों को खाना खिलाने की अपील की। सुशांत की बहनने #FeedFood4SSR मुहिम शुरू की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- चलिए हम अपनी तरफ से बेघर और गरीब लोगों का पेट भरने की कोशिश करें और जब हम ऐसा कर रहे हों, आंखें बंद करके प्रार्थना करें। प्रार्थना करें कि सच जल्द से जल्द सामने आ जाए और ईश्वर हमारा सही मार्गदर्शन करें। प्यारे सुशांत के लिए अच्छा और प्रार्थना करते रहें।

 

श्वेता के इस पोस्ट को सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता ने भी इंस्टाग्राम पर रीपोस्ट किया है। 

श्वेता की इस मुहिम में फैंस ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सुशांत के चाहने वालों ने ट्विटर पर गरीबों को खाना बांटने की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। वहीं कैलिफॉर्निया के एक यूजर ने लिखा है कि वह शेल्टर होम नहीं जा सकता तो जानवरों को खाना खिला रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma