नोरा के बर्थडे फैंस ने 300 वंचित बच्चों को खिलाया खाना, प्रशंसकों की उदारता देख रो पड़ीं 'डांसिंग क्वीन', बोलीं- अब तक का सबसे अच्छा उपहार

2/8/2022 1:15:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. नोरा फतेही बॉलीवुड की एक जानी मानी डांसर हैं, जिसके डांस मूव्स का न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया दीवानी है। दुनिया ने नोरा के फैंस की गिनती लाखों करोड़ों में हैं, जो उन्हें बहुत प्यार करते हैं और इस बात का सबूत उनका यह वीडियो है, जिसमें देखा जा सकता है कि उनके फैंस ने हसीना के बर्थडे पर 300 वंचित बच्चों को खिलाने के लिए एक भोजन अभियान का आयोजन किया। यह वीडियो जब नोरा के सामने आया तो एक्ट्रेस भी बेहद हैरान हो गईं और उनकी आंखों में आंसू भी आ गए।

PunjabKesari

नोरा फतेही द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक के बाद एक उनके नन्हें फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और वंचित बच्चों को फूड पैकेट्स भी बांटे जा रहे हैं, जिसके पाकर बच्चे बेहद खुश हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

इस वीडियो को शेयर करते हुए नोरा ने कैप्शन में लिखा- ''मैं सचमुच अभी रो रही हूं. यह अब तक का सबसे अच्छा उपहार है! मेरे सभी फैन क्लबों को धन्यवाद जो एक साथ आए और मेरे नाम पर इतने सारे वंचित बच्चों को खिलाया। मेरे फैंस इतने उदार विचारशील और अच्छे दिल वाले लोग हैं! इस अद्भुत अमूल्य उपहार के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद भगवान आप सभी को आशीर्वाद दे।''

 

PunjabKesari

 

बता दें, फैंस की चहेती ये मशहूर डांसर नोरा फतेही 6 फरवरी को पूरे 30 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उन्हें फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों की चारों तरफ से ढेरों बधाईयां मिली, जिसे पाकर एक्ट्रेस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News