2020 में इन सेलेब्स के फैंस को मिलेगी खुशखबरी, ये स्टार कपल कर सकते हैं शादी

1/3/2020 6:23:46 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। साल 2020 कई सेलेब्रिटी के लिए काफी खास होने वाला है। कई सेलेब्रिटीज ने इस साल शादी की ऑफिसियल अनाउंसमेंट कर दी है, जबकि कुछ ने इस पर चुप्पी साध रखी है। इन सितारों में बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर कपल से लेकर कपूर खानदान के चिराग और अरबाज़ खान की एक्स वाइफ तक शामिल हैं। हम आपके लिए लाए हैं ऐसे स्टार्स की लिस्ट जिनकी साल 2020 में शादी होगी या हो सकती है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट-

इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल में से एक रणबीर-आलिया 2020 में शादी कर सकते हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों की लवस्टोरी को लेकर एक नया अपडेट आया था। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के अनुसार, रणबीर के माता-पिता नीतू और ऋषि कपूर उनकी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। वास्तव में, ऋषि और नीतू कपूर चाहते हैं कि रणबीर और आलिया की पहली पूजा उनकी कृष्णाराज प्रॉपर्टी पर हो। कृष्णाराज प्रॉपर्टी में रेनोवेशन का काम जोर-शोर से चल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि बेसमेंट में कंस्ट्रक्शन का काम 2020 की सर्दियों तक पूरा हो जाए ताकि शादी के बाद की पूजा कृष्णाराज प्रॉपर्टी पर हो सके। 

वरुण धवन-नताशा दलाल-

एक्टर वरुण धवन लंबे समय से गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की खबरों के लिए चर्चा में हैं। दोनों को अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में एक साथ स्पॉट किया जाता है। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, ये जोड़ी 2020 में शादी करने वाली है। वरुण और नताशा बॉलीवुड स्टाइल में शादी करेंगे। इस डेस्टिनेशन वेडिंग की जगह फाइनल होते ही दोनों परिवार शादी की तैयारियां शुरू कर देंगे। हालांकि ऑफिसियली अभी तक कुछ भी साफ़ नहीं किया है। 

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर-

कुछ महीनों पहले यह खबर आई कि अर्जुन कपूर और मलाइका अप्रैल में शादी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस साल दोनों की शादी की चर्चा जोरों पर है। दरअसल, मलाइका ने नेहा धूपिया के चैट शो में अपनी ड्रीम वेडिंग के बारे में बताया था। मलाइका ने कहा था- 'मेरी शादी बीच पर और पूरी तरह से व्हाइट थीम में होगी। मुझे शादी में सब कुछ सफेद चाहिए। 

काम्या पंजाबी-शलभ डांग-

'बिग बॉस' सीजन 7 में नजर आने वाली काम्या पंजाबी भी इसी साल शादी कर सकती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान काम्या पंजाबी ने कहा था 'मैं अगले साल शादी करूंगी।' काम्या के बॉयफ्रेंड शलभ डांग दिल्ली के रहने वाले हैं और एक हेल्थकेयर बिजनेसमैन हैं। यह काम्या की दूसरी शादी होगी। काम्या ने अपने पहले पति से शादी के 10 साल बाद 2013 में तलाक ले लिया। 

Edited By

Akash sikarwar