शाहरुख के घर दिखा ''गणपति'' और ''कुरान'' का मिलन, फैंस बोले-''ये SRK का मन्नत है साहब, यहां आपको हर धर्म मिलेगा''

5/5/2020 1:06:10 PM

मुंबई: करोना वायरस की वजह से हुए आर्थिक तंगी को कम करने के लिए हर कोई मदद कर रहा हैं। सरकार के साथ-साथ स्टार्स भी इस आर्थिक तंगी को कम करने के लिए मदद कर रहे हैं। हाल ही में सेलेब्स द्वारा आयोजित 'I For India' कॉन्सर्ट रखा गया।  कोरोना पीड़ितों के लिए फेसबुक पर 4 घंटे 20 मिनट से ज्यादा चले देश के सबसे बड़े वर्चुअल कॉन्सर्ट आई फॉर इंडिया में रात 12 बजे तक 3 करोड़ 44 लाख रुपए डोनेट हुए। इस कॉन्सर्ट में शाहरुख खान एक गाने पर परफॉर्म करते नजर आए।

 

इस दौरान का वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया।लेकिन गाने से ज्यादा शाहरुख की चर्चा उनके घर को लेकर होने लगी। दरअसल, शाहरुखके घर मन्नत के अंदर की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर की खास बात ये है कि इसमें भगवान गणेश की प्रतिमा और कुरान एक साथ रखे गए हैं। इसे लेकर फैंस SRK की तारीफ कर रहे हैं।

PunjabKesari

जैसे ही फैंस की नजर पीछे रखी भगवान गणेश की मूर्ति और कुरान पर पड़ी। फैंस उनकी तारीफ करने लगे। एक यूजर ने शाहरुख की तारीफ करते हुए लिखा- गणेश भी मिलेगा, कुरान भी मिलेगा, ये SRK का मन्नत है साहब, यहां आपको हर धर्म मिलेगा।वहीं एक यूजर ने लिखा- मजहब ना पूछ मुझसे मेरे ऐ दोस्त, मजहब से पहचान में रखता नहीं हूं। क्योंकि अगर मैं अल्लाह पर यकीन रखता हूं, तो भगवान पर भी भरोसा करता हूं।

PunjabKesari

एक ने लिखा- गणपति की मूर्ति बाएं और कुरान दाएं, शाहरुख खान हैं भारत की शान। इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा- 'अब भाई लॉकडाउन में मुझे गाते हुए भी झेलना पड़ेगा। अबराम कह रहे हैं कि पापा बस बहुत हो गया। पर सब सही हो जाएगा।'शाहरुख के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ थीं। यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लाॅप हुई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News