Airport: बर्थडे पर फैंस ने दिया रश्मि देसाई को सरप्राइज,भतीजी और मां संग एक्ट्रेस ने काटा केक

2/13/2021 11:36:51 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस रश्मि देसाई 13 फरवरी को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बर्थडे से ठीक पहले एयरपोर्ट पर रश्मि ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। दरअसल, शुक्रवार को रश्मि अपनी भतीजी और मां के साथ  एयरपोर्ट पर नजर आईं।

वह चंडीगढ़ जा रही थीं। जैसी ही रश्मि कार से उतरकर एयरपोर्ट के अंदर जाने लगीं तो वहां खड़े फैंस ने उन्हें घेरे लिया जो केक के साथ रश्मि देसाई के वहां पहुंचने का इंतजार कर रहे थे।

रश्मि ने भी मां और भतीजी संग केक काटा।इसके साथ ही वहां मौजूद लोगों को केक खिलाया। लुक की बात करें तो रश्मि ब्लू जंपसूट में स्टनिंग दिखीं।

रश्मि ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप,शेड्स और ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया था। रश्मि की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल  हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

रश्मि टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। रश्मि ने अपने करियर की शुरुआत उतरन से की थी। इस सीरियल को लोगों से खूब प्यार मिला। इसके बाद रश्मि दिल से दिल तक में नजर आईं।

 

साल 2012 में उन्होंने इस शो के को-स्टार नंदिश संधु से शादी रचाई थी। हालांकि, आपसी अनबन के बाद करीब साल भर बाद ही दोनों अलग हो गए। रश्मि पिछले साल 'बिग बॉस 13' का हिस्सा रही थीं।

 

Content Writer

Smita Sharma