प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर जख्म देख टेंशन में पड़े फैंस, पूछा- क्या हुआ..आप ठीक तो हैं ना?

5/18/2022 11:36:39 AM

मुंबई. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के दुनियाभर में लाखों-करोड़ों की संख्या में फैंस हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर खुद से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देख फैंस चिंता में आ गए हैं और कमेंट कर उनका हालचाल पूछ रहे हैं।

 

प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनके चेहरे पर काफी सूजन  और होठ-नाक के पास खून भी दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'क्या आपका भी काम पर कठिन दिन था'। इसी के साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी लगाई।


फैंस एक्ट्रेस की ये तस्वीर देख टेंशन में आ गए और चेहरे पर चोट का कारण पूछ रहे है, लेकिन बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर शूट के दौरान की है। एक्ट्रेस जल्दी ही हॉलीवुड एक्टर मैक एंथनी के साथ फिल्म एंडिंग थिंग्स में नजर आएंगी।  

Content Writer

suman prajapati