राम चरण ने ''आरआरआर'' में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से मचाया तहलका, फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा एक्टर का क्रेज

3/25/2022 4:32:30 PM

मुंबई. 25 मार्च का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था क्योंकि फिल्म 'आरआरआर' रिलीज होनी थी। फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को लोगों द्वारा खूब प्यार मिल रहा है। 'आरआरआर' में अगर लोगों को कुछ पसंद आ रहा है तो वह है एक्टर राम चरण। फिल्म में राम चरण की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। हर कोई उनकी दमदार परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहा है। राम चरण का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फैंस की दीवानगी देखने लायक है।

PunjabKesari
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग थिएटर में नजर आ रहे हैं। सामने राम चरण का सीन चल रहा है और फैंस झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोग खूब शोर मचाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर की दीवानगी लोगों के सिर चढकर बोल रही है। राम चरण ने अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया है। इतनी दमदार परफॉर्मेंस देने के बाद एक्टर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

बता दें 'आरआरआर' में राम चरण के अलावा एनआरटी जूनियर, आलिया भट्ट और अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में हैं। एसएस राजमौली ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। पूरी टीम ने मिलकर फिल्म को खूब प्रमोट किया। राम चरण इंटरव्यू और प्रमोशन के दौरान काफी शांत थे लेकिन फिल्म में उनके काम ने आग लगा दी। एक्टर ने साबित कर दिया कि इंसान का काम बोलता है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News