विराट और अनुष्का ने फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज, सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का तांता

8/27/2020 2:49:24 PM

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकटर विराट कोहली के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। हाल ही में अनुष्का ने पति विराट के साथ तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी हैं। शेयर फोटो में एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही है। तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा-जनवरी 2021 तक हम तीन होने वाले हैं!


अनुष्का ने ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों जगह फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया है। स्टार्स और फैंस लगातार बधाईयां दे रहे हैं। आलिया भट्ट, वरुण धवन, पूजा हेगड़े, तापसी पन्नू समेत कुछ मशहूर हस्तियां इसमें शामिल हैं। आइए अनुष्का के इंस्टाग्राम के कमेंट्स पर एक नजर डालते हैं...

 


इंस्टाग्राम के अलावा ट्विटर पर भी अनुष्का और विराट को लगातार मैसेज मिल रहे हैं। एक नजर ट्विटर पर भी..

बता दें जीरो फिल्म के बाद  अनुष्का ने कोई फिल्म साइन नही की थी जिसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाई जानी शुरू हो गई थीं। इस बात को अनुष्का ने अफवाह बता कर कहा था कि लोग   स्टार्स को उनकी जिंदगी जीने दें। अब फाइनली एक्ट्रेस ने इस खुशखबरी को सबके साथ शेयर कर दिया है। 

Smita Sharma