Ramcharan Birthday: बर्थडे पर फैंस ने Ramcharan को कुछ इस अंदाज में दिया ट्रिब्यूट, वायरल हुआ वीडियो

3/27/2023 7:54:30 AM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सुपरस्टार रामचरण आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी फिल्म आआरआर के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर अवार्ड मिलने के बाद वह हर तरफ छाए हुए हैं। राम चरण की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। जिसकी वजह से आज सुपरस्टार के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस ने उन्हें एक खास तोहफा दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

 

फैंस ने दिया रामचरण को ट्रिब्यूट
दरअसल, रामचरण के फैंस ने उन्हें डांस कर ट्रिब्यूट दिया है। सामने आए वीडियो में कुछ फैंस उनकी फिल्म ऑरेंज के गाने रूबा रूबा पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को ट्वीटर पर पोस्ट किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- "हैप्पी बर्थडे राम चरण। आपके बर्छडे पर एक स्पेशल ट्रिब्यूट। 13 साल बाद भी इस गाने को नहीं भुलाया जा सकता है।"

 

इस फिल्म में कियारा संग नजर आएंगे राम चरण
वर्क फ्रंट की बात करें तो राम चरण बहुत जल्द आरसी 15 (RC15) फिल्म में नजर आएंगे। इसकी आधी शूटिंग हो चुकी है और बाकी शूटिंग बहुत जल्द शुरू होगी। इसमें राम चरण के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी दिखेंगी। इससे पहले दोनों सितारों ने Vinaya Vidheya Rama फिल्म में साथ काम किया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News