सुशांत की पहली बरसी पर फैंस ने लगाई न्याय की गुहार, एक्टर के घर के बाहर मोमबत्ती जला दिवंगत को दी श्रद्धांजलि
6/14/2021 12:34:09 PM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज 1 साल हो गया है। साल 2020 की 14 जून की उस मनहूस दोपहर को याद कर सुशांत के चाहने वालों की आंखें एक बार फिर नम हो गई हैं। सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे।
सुशांत की अचानक मौत ने हर किसी को चौंका दिया था। वहीं आज उनकी पहली पुण्यतिथि पर सुशांत फैंस और दोस्त उन्हें याद कर रहे हैं। इसके साथ ही फैंस उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। सुशांत की पहली पुण्यतिथि पर लोग दिवंगत के घर के बाहर पहुंचे।
उन्होंने वहां एक्टर की तस्वीर के सामने मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
बता दें किपिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने पूरे देश में खलबली मचा दी थी।
हर किसी के मन में यही सवाल था कि चेहरे पर हमेशा मुस्कान रखने वाला सुशांत अपने दिल में कौन सा दुख लिए था कि उनके ये कदम उठाया।
सुशांत के सुसाइड ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए जिनकी चर्चा आज भी चर्चा जारी है हालांकि अभी तक सुशांत की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल सुशांत केस की जांच सीबीआई कर रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
राघव चड्ढा के रिश्ते को AAP Party ने भी दे दी क्लीन चिट ! लोग बोले- बधाई हो परिणीति बनने वाली है MLA

Recommended News

अमेरिका, रूस ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के तहत दी जाने वाली परमाणु हथियार जानकारी साझा करना किया बंद

राजनयिक मिशन एवं राजनयिकों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं: अमेरिका

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न