Pics: सलमान खान के बर्थडे पर घर के बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम, 'भाईजान' ने दिल खोलकर किया सबका स्वागत

12/28/2023 1:35:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 27 दिसंबर को बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान पूरे 58 साल के हो गए हैं। इस मौके पर फैंस और करीबी उन्हें सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां देते नजर आए। वहीं, 'भाईजान' से मिलने के लिए भी उनके घर के बाहर फैंस का भारी हुजूम उमड़ा। वहीं, एक्टर ने भी बालकनी पर अपना दीदार देकर अपने फैंस का दिल खुश कर दिया। अब सलमान खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


 
दरअसल, सलमान खान के बर्थडे पर उनके घर के बाहर हजारों की संख्या में फैंस उमड़े।

वहीं, 'भाईजान' ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी पर आकर अपने फैंस का स्वागत किया।

बालकनी पर अपने पिता और गार्ड्स के साथ आकर एक्टर फैंस को हैलो-हाय करते दिखे।

 

एक्टर की ये तस्वीरें उनके अन्य फैंस को खूब दिल जीत रही हैं।


काम की बात करें तो सलमान खान को हाल ही में फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था। इसमें एक्टर कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की।

Content Writer

suman prajapati